फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की धनराशि डंप करने में अब सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शौचालय निर्माण के लिए मिली धनराशि खातों में डंप रखने के मामले में प्रशासन की जवाब तलबी शुरू है। प्रधानों के बाद अब पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने ऐसे सभी ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को नोटिस देने को कहा है, जहां के प्रधान को नोटिस भेजे जा चुके हैं। डीपीआरओ को यह जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने दो जुलाई दिन सोमवार के अंक में शौचालय के मुद्दे पर सरपंचों ने खोला मोर्चा शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। जिसमें शौचालय में ढ़िलाई पर सिर्फ ग्राम प्रधानों को ही निशाना बनाए जाने का मामला उठाया गया था। खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ चांदनी सिंह ने प्रकरण को संज्ञान में लिया। उन्होंने डीपीआरओ अजय आनंद सरोज को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालयों का पैसा डंप रखने पर जिन-जिन

प्रधानों को नोटिसें दी गई हैं, उनके पंचायत सचिवों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएं। सीडीओ ने पंचायत सचिचों से वर्ष 2017-18 और 2018-19 में शौचालय निर्माण की धनराशि को व्यय ना करने के संबंध में जवाब तलब करने को कहा है। इस मसले में डीपीआरओ ने बताया कि पंचायत सचिवों की लिस्ट तैयार की जा रही है। आज तकरीबन तीस पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए जाएंगें। सीडीओ ने बताया कि पंचायत सचिवों
विज्ञापन
विज्ञापन

के साथ ही लापरवाही बरतने वाले खंड विकास अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है।


अब सचिवों को थमाया नोटिस
शौचालय निर्माण की धनराशि डंप रखने के मामले में सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें