फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक नकल मिलने पर होगी बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बोर्ड परीक्षा में नकल न हो इसके लिए शासन ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट पर भी कार्रवाई होगी। किसी भी केंद्र में सामूहिक नकल पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्र को डिबार घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 6 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। परीक्षा में नकल न हो इसके लिए कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शासन के निर्देश पर कैमरों की फुटेज को सीडी में कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भेजा जाएगा। परिषद की नियमावली के तहत परीक्षा कक्ष में एक परीक्षार्थी के

नकल करते पकड़े जाने पर उसको केंद्र व्यवस्थापक बुक कर देगा तथा परीक्षार्थी को निजी मुचलका भरने के बाद ही केंद्र से जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षार्थी को न तो हथकड़ी लगाए जाने का प्रावधान है और न ही जेल भेजने का। उन्होंने कहा कि कक्ष में चार परीक्षार्थियों के नकल में पकड़े जाने पर कक्ष
विज्ञापन


निरीक्षक पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इसके साथ ही यदि केंद्र पर आठ या उससे ज्यादा परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए तो इसको सामूहिक नकल माना जाएगा। सामूहिक नकल पकड़े जाने पर केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही संबंधित परीक्षा केंद्र को डिबार घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सामूहिक नकल मिलने पर होगी बड़ी कार्रवाई
केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट, केंद्र भी होगा डिबार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें