फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन के दो भाइयों की अहमदाबाद में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुरा। अहमदाबाद में केमिकल फैक्ट्री में सोमवार की दोपहर गैस का रिसाव होने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। इसमें जिले के रहने वाले दो सगे भाई भी थे। बुधवार की देर रात तक दोनाें के शव गांव में पहुंचेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को अहमदाबाद के बटव जीआईडीसी में किरी केमिकल इंडस्ट्री में अचानक गैस रिसाव होने लगा। गैस से दम घुटने से फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों की हालत बिगड़ गई। बताया जाता है कि अस्पताल में इलाज के दौरान छह मजदूरों ने दम भी तोड़ दिया। मरने वालों में दो मजदूर जनपद जालौन के रामपुरा स्थित सुंदरपुरा गांव के थे। ग्रामीणों के मुताबिक दो सगे भाई शैलेंद्र दिवाकर (25) और सर्वेश दिवाकर (30) भी अहमदाबाद की उसी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। दोनों की गैस रिसाव से हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घरवालों को जैसे ही इसकी सूचना हुई परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में गांव वाले दोनों के शव लेने के लिए मंगलवार की देर रात अहमदाबाद रवाना हुए। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार की देर रात या फिर गुरुवार की सुबह तक उनके शव सुंदरपुरा पहुंच जाएंगे। एक ही परिवार के दो भाइयों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण शैलेंद्र और रामकिशोर आदि ने बताया कि दोनों भाई रोजी-रोटी कमाने के लिए कुछ समय पहले ही अहमदाबाद गए थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


जालौन के दो भाइयों की अहमदाबाद में मौत
-दो दिन पहले केमिकल फैक्ट्री में हुआ था गैस रिसाव
-देर रात तक सुंदरपुरा गांव में पहुंचेंगे दोनों के शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें