जहानगंज। मजरा खेड़ा में दूसरे दिन स्वास्थ्य टीम ने 32 मरीजों का परीक्षण किया। इस दौरान टीम को कुछ मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले तो कुछ में वायरल फीवर की पुष्टि हुई। टीम ने मरीजों को दवाइयां बांटी।
खेड़ा में पिछले कई दिनों से बुखार का प्रकोप है। गांव में ही बुखार से पीड़ित युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसकी सूचना पर सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंच मरीजों का जायजा लिया। दूसरे दिन स्वास्थ्य टीम ने 32 मरीजों के खून का परीक्षण किया। इस दौरान दस मरीज मलेरिया व 22 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित मिले। गांव पहुंची टीम ने मरीजों को दवाइयां बांटी। प्रधान
ने गांव में सफाई के लिए छह कर्मियों को लगा दिया है। इसके अलावा बैक्टीरिया को मारने के लिए विभाग की तरफ से गांव में डीडीटी का छिड़काव किया गया। इसके अलावा गलियों में चूना डलवाया गया। इस मौके पर डा. कुलभूषण, प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. मान सिंह वर्मा, डा. विवेक कनौजिया आदि मौजूद रहे।
खेड़ा मजरा में मिले 10 मलेरिया के रोगी
स्वास्थ्य टीम ने की खून की जांच, 22 को निकला वायरल
दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच कर बांटी दवाएं
एएनएम की देखरेख की चला सफाई अभियान, किया दवा का छिड़काव