फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पचौरी ने की अलग बुंदेलखंड राज्य की वकालत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट (ब्यूरो)। खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि छोटे राज्य होने से सरकार की योजनाओं का प्रसार तेजी से होता है। पात्रों तक लाभ जल्द पहुंचता है। कहा कि वे बुंदेलखंड राज्य के पक्ष में हैं। इसके लिए नया राज्य पुनर्गठन आयोग गठित होना चाहिए।
विज्ञापन



डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड पिछड़ा क्षेत्र है। पिछली सरकारों की योजनाओं का सही लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचा है। अब केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार बुंदेलखंड को आगे बढ़ाने के प्रति सजग हैं।

अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि बुंदेलखंड में योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन होना चाहिए। बताया कि बैंक और उनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें हैं। जल्द ही कार्रवाई होगी। पत्रकारों के सवाल पर कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए नये राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन होना चाहिए। छोटे राज्य होने से नुकसान नहीं होता। कई छोटे राज्यों ने जल्द तरक्की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें