फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 17 साल की पूनम 170 किलो वजन उठाकर बनीं स्ट्रांग वुमन ऑफ कानपुर

विज्ञापन
स्ट्रांग वुमन ऑफ कानपुर बनीं पूनम। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। शहर में हुई मंडलीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 17 साल की पूनम ने 170 किलोग्राम वजन उठाकर सभी को चौंका दिया। 32 किलोग्राम की पूनम ने जुलाई में हुई प्रतियोगिता में स्ट्रांग वुमन ऑफ कानपुर का खिताब भी अपने नाम किया। अब वह जमशेदपुर में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सब जूनियर वर्ग में एक बार फिर से स्वर्ण पदक के साथ स्ट्रांग वुमन का खिताब जीतने का प्रयास करेंगी
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहपुर और वर्तमान में कानपुर के कल्याणपुर निवासी पूनम सिंह ने स्कूली दिनों में पावरलिफ्टिंग की शुरुआत की। पूनम ने बताया कि कोच सूरज ने उनको खेल की बारीकियां सिखाईं। पिता अनिल कुमार और माता सुमित्रा ने हर समय उनका मनोबल बढ़ाया और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।

कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर ने बताया कि खुद के भार से अधिक वजन उठाने की प्रतिभा ने पूनम को अन्य खिलाड़ियों से कहीं बेहतर बनाया है। इसके लिए वह प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास कर रही हैं। भविष्य में उसका सपना देश के लिए पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक की उपलब्धियां
1- 2022 में कानपुर में हुई नेशनल पावरलिफ्टिंग के सब जूनियर वर्ग में रजत पदक जीता।
2- 2023 में छत्तीसगढ़ में हुई सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।
3- 2023 में जमशेदपुर में हुई नेशनल पावरलिफ्टिंग में उप्र की टीम से हिस्सा लिया।
4- 2024 में दिल्ली में हुई नेशनल सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीता।
5- 2025 में कानपुर में हुई मंडलीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें