फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन काउंसिलिंग निपटी, 200 टीचरों को नहीं मिले स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शिक्षकों के समायोजन के लिए मंगलवार को सभी ब्लाक स्तर पर काउंसिलिंग अफरा तफरी के बीच हुई। चालीस फीसदी से अधिक शिक्षकों को स्कूल न मिलने से ऊहापोह के हालात बन गए हैं।
विज्ञापन


ऐसे शिक्षक आगे की प्रक्रिया जानने के लिए बीईओ और बीएसए कार्यालय के बाबुओं से संपर्क कर रहे हैं। अधिकारी के निर्देश न होने से जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी।

जिले के 2305 परिषदीय स्कूलों में 1268 शिक्षक सरप्लस (अतिरिक्त) घोषित किए गए हैं। इनमें से 1023 प्राथमिक स्कूल व जूनियर के 245 शिक्षक-शिक्षिकाएं चिह्नित हुए हैं। मंगलवार को ऑफलाइन समायोजन काउंसिलिंग ब्लाक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर आयोजित हुई। काउंसिलिंग प्रक्रिया खंड शिक्षाधिकारियों की निगरानी में संपन्न हुई।
विज्ञापन


सभी बीआरसी पर सुबह के 9 बजे तक शिक्षक-शिक्षिकाओं की भीड़ जमा हो चुकी थी। अव्यवस्थाओं के बीच करीब 10 बजे काउंसिलिंग शुरू हो सकी। समायोजन में शामिल अधिकांश शिक्षक शासन की गाइड लाइन का हवाला देते हुए समायोजन में गलत तरीके से शामिल किए जाने की शिकायत दर्ज करा रहे थे।

बीईओ पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत होने का दावा कर शिक्षकों को समझाने में हांफ गए। करीब तीन बजे तक केंद्रों पर काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद भी शाम 8 बजे तक बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव काउंसिलिंग संबंधी कोई भी डाटा न होने की बात कहकर जानकारी देने से किनारा किए रहे।

वहीं काउंसिलिंग में शामिल दो सैकड़ा से अधिक शिक्षकों को स्कूल चुनने का मौका नहीं मिला। यह शिक्षक बीईओ से बीएसए तक के चक्कर लगाते रहे कि आखिर क्या करना होगा। इसकी जानकारी देने से अधिकारी दूरी बनाए रहे। जिससे शिक्षकों में गुस्से का माहौल बना है।

नवाबगंज में वरिष्ठता को दरकिनार कर काउंसिलिंग
बीएसए कार्यालय के एक अधिकारी ने नवाबगंज ब्लाक की काउंसिलिंग में उंगली उठाई है। बताया कि ब्लाक में 70 के सापेक्ष 5 रिक्तियां थी। बीईओ ने वरिष्ठता सूची की क्रमबद्धता को दरकिनार कर शिक्षकों के मनमाफिक काउंसिलिंग कराई है। बताया कि श्रेणी में शामिल शिक्षकों ने सड़क किनारे के स्कूल न मिलने पर काउंसिलिंग में हिस्सेदारी नहीं की है। बीईओ ने सबकुछ जानते हुए भी नियम विपरीत काउंसिलिंग संपन्न कराई है।

जिला स्तरीय काउंसिलिंग में शामिल होंगे शेष शिक्षक
एक बीईओ ने बताया कि ब्लाकों में स्कूल संख्या कम है और समायोजन वाले शिक्षकों की संख्या अधिक है। जितने स्कूलों में पद रिक्त थे उनमें काउंसिलिंग कराई गई है। शेष शिक्षकों की सूची बीएसए कार्यालय भेज दी गई। बताया कि जिले भर की रिक्तियां व शेष शिक्षकों की सूची जिले स्तर पर तैयार की जाएगी। शिक्षकों की जिले में ज्वाइनिंग तिथि की वरिष्ठता के आधार पर जिला स्तर काउंसिलिंग में शामिल किए जाने की रणनीति बीएसए ने बनाई है। इसके बाद भी काउंसिलिंग में शेष बचने वाले शिक्षक फिलहाल पूर्व के स्कूल में ही शिक्षण कार्य करेंगे।


सचिव ने तलब किया काउंसिलिंग का ब्योरा
बेसिक शिक्षा परिषद् सचिव इलाहाबाद संजय सिन्हा ने बीएसए से समायोजन काउंसिलिंग का संपूर्ण ब्योरा 20 जुलाई शाम पांच बजे तक ई-मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ब्योरे में गणित, विज्ञान, समाजिक विषय व हिंदी विषय के समायोजित शिक्षक का डाटा विशेष तौर पर तलब किया है।
विज्ञापन


- काउंसिलिंग में स्कूल न पाने वाले शिक्षकों में बने ऊहापोह के हालात
- बीएसए ने इन शिक्षकों के लिए नहीं जारी किए किसी तरह के दिशा-निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें