फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौलता दूध और तेल गिरने से दो बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुखरायां। कछगांव और सट्टी के महाराजपुर गांवों में खौलता दूध और तेल गिरने से दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव निवासी मानसिंह के घर गत देरशाम शुक्रवार भाईदूज को पकवान बन रहे थे। किसी तरह धक्का लगने के कारण कड़ाही का खौलता तेल पुत्री नैनसी (8) के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने इलाज के उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सट्टी थाना क्षेत्र के महाराजपुर निवासी भगवानदास के घर खोया बनाने के लिए कड़ाई में दूध खौलाया जा रहा था। धक्का लगने से कड़ाही का खौलता दूध पुत्र अभिषेक (8) के ऊपर फैल गया। डाक्टरों ने गंभीर रूप से झुलसे दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया है।


खौलता दूध और तेल गिरने से दो बच्चे झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें