अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। अमरौधा ब्लॉक के गदाईखेड़ा गांव में शनिवार को नेक द्वार सेवा समिति के दूसरे वार्षिकोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूलों की होली भी खेली।
समिति अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि दो वर्ष से समिति गरीबों, असहाय व जरूरतमंद लोगों को कपड़े उपलब्ध करा रही है। आर्ट आफ लिविंग आश्रम बंगलौर से आए शुकुल श्रीवास्तव ने ध्यान का महत्व बताया। कहा कि जीवन जीने की कला एक अभ्यास है, अभ्यास से हम अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों से आसानी पूर्वक उबर सकते हैं। अनुभव कुमार, राहुल यादव ने जन्म जन्म का साथ है व निंकुज में बिरजै धनश्याम आदि भजन सुनाकर ग्रामीणों को भाव विभोर कर दिया।
देर शाम ग्रामीणों व नेक द्वार सेवा समिति के पदाधिकारियों ने फूलों की होली खेली। जिसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। समिति के संरक्षक अजय मित्तल, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, महासचिव धीरेंद्र सचान, समाजसेवी कंचन मिश्रा, सुरेश सचान, मनीष श्रीवास्तव, अनूप सचान, डा. केएन अग्रवाल, पार्थ बंसल, मधुसूदन गोयल, ममता अग्रवाल, हंसा गर्ग, सुषमा अग्रवाल, सपना बंसल, मनोज कुमार, संतशरण सचान, संतोष गोयल मौजूद रहे।
फोटो 17 पीयूकेपी 1 : भजन संध्या प्रस्तुत करते शुकुल श्रीवास्तव व अन्य कलाकार।
नेक द्वार सेवा समिति ने मनाया वार्षिकोत्सव
भजन संध्या के बाद खेली गई फूलों की होली