फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात। अकबरपुर इंटर कालेज में मूल्यांकन के पहले दिन कॉपियों के जांचने की शुरुआत नहीं हो सकी। ज्यादातर परीक्षक ज्वाइन करने नहीं पहुंचे। वहीं मूल्यांकन केंद्र के परिसर में शिक्षक संगठनों ने धरना देकर विरोध जताया जिससे अफरा तफरी का माहौल रहा।

यूपी बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन का काम शुक्रवार से शुरू होना था। इसके लिए अकबरपुर इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। यहां 2 लाख 68 हजार 594 कापियां आ चुकी हैं। मूल्यांकन के लिए 919 परीक्षक व 97 डिप्टी परीक्षक तैनात लगाए गए हैं लेकिन पहले दिन परीक्षक नहीं पहुंचे। उप नियंत्रक भारत सिंह ने बताया कि पहले दिन की वजह से अव्यवस्था रही है। कुछ परीक्षक आए हैं उन्हें कापियां एलाट की जा रही हैं। शनिवार से मूल्यांकन शुरू हो जाएगा। वहीं मूल्यांकन कार्य का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ बहिष्कार कर रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मूल्यांकन केंद्र परिसर में संगठन ने धरना दिया। धरना सभा में जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्रा व कार्यकारी जिलामंत्री जयराम बाबू ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सरकार शिक्षकों के हितों पर गंभीर हो इसके लिए मूल्यांकन का बहिष्कार कर विरोध किया जा रहा है। राजेंद्र सिंह भदौरिया ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए और उनकी सेवा सुरक्षा पुस्तिका बनाई जाए। कहा कि शिक्षक हित की मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मूल्यांकन का बहिष्कार किया जा रहा है। कहा कि सरकार को शिक्षकों के हित के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। इस दौरान शैलेंद्र सिंह गौर, अमित कुमार सिंह, कुंज बिहारी दीक्षित और उमाशंकर कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुखरायां के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंद गति से कार्य शुरू हुआ। पहले दिन शुक्रवार को सिर्फ 235 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। केंद्र प्रभारी एवं प्रधानाचार्य रति वर्मा (पीईएस) ने बताया कि पहले दिन 21 प्रधान परीक्षक और 72 परीक्षकों ने ड्यूटी ज्वाइन की। पहले दिन सिर्फ 235 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की ओर से मूल्यांकन का बहिष्कार किया गया। जिला मंत्री प्रशांत कटियार, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, श्रीमती भुवन सिंह, ब्रजमोहन, गोविंद सिंह, राजमंगल, अखिलेश कुमार बाजपेयी बहिष्कार में शामिल रहे।



शिक्षकों ने किया मूल्यांकन का बहिष्कार
केंद्रों पर धरना भी दिया, नहीं शुरू हो पाया मूल्यांकन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें