फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में परीक्षाओं पर यूनिवर्सिटी की सीधी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में सरकार की सीधी नजर होने से यूनिवर्सिटी प्रबंधन अलर्ट मोड में हैं। परीक्षा नकल के खेल को रोकने के लिए आनलाइन मानीटरिंग की जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरों को यूनिवर्सिटी कंट्रोल रूम सेंट्रल सिस्टम से जोड़ा गया है। विशेषज्ञ पल-पल की अपडेट कुलपति व कुलसचिव को दे रहे हैं।
विज्ञापन



सीएसजेएम यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में एक कॉलेज का दूसरे कॉलेज सेंटर भेजने की व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की गई है। सीसीटीवी कैमरे परीक्षार्थियों के साथ ही शिक्षकों की गतिविधियों को कैद कर रहे हैं। इससे परीक्षार्थी ही नहीं कॉलेज प्रबंधन में अफरीतफरी का माहौल बना है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन चर्चित कॉलेजों की गोपनीय निगरानी कर रहा है। ऐसे कॉलेजों के सीसीटीवी सिस्टम को यूनिवर्सिटी के सेंट्रल सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। जिससे अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर आसानी से परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर आनलाइन नजर रख रहे हैं। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी फुटेज का डाटा भी सुरक्षित किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सेंट्रल सिस्टम से शहर के डीएसएन कालेज की मानीटरिंग शुरू हो गई है। इसके अलावा दो दिन के अंतराल में अन्य कॉलेजों को भी सेंट्रल सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। हाईटेक व्यवस्था से परीक्षा के दौरान हर एक गतिविधि पर यूनीवर्सिटी प्रबंध तंत्र सीधे नजर रख रहा है। डीएसएन कालेज प्राचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी से परीक्षा केंद्रों की आनलाइन मानीटरिंग की जा रही है।

यूनिवर्सिटी बैच की निगरानी में हुई परीक्षा
यूनिवर्सिटी परीक्षाओं के ग्यारहवें दिन जिले में यूनिवर्सिटी सचल दल अलर्ट रहा। डीएसएन कॉलेज में टीवी सिंह का सचल दल सुबह पाली, दूसरी पाली के अलावा तीसरी पाली की परीक्षा में मौजूद रहा। इस दौरान परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए। कालेज प्राचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा नकल विहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-नकल के खेल को रोकने को आनलाइन हो रही मानीटरिंग
-यूनिवर्सिटी के सख्त तेवरों से नकल माफियाओं में हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें