फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रबंध समिति के प्रशिक्षण में खर्च होंगे 22 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और अभिभावकों को जागरूक करने के लिए स्कूल प्रबंध समिति सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को एक हजार रुपये दिए जाएंगे। जिले स्तर पर 30 मास्टर ट्रेनरों को गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया।

जिले में 1604 प्राथमिक व 674 जूनियर परिषदीय स्कूल हैं। इनमें करीब डेढ़ लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। सभी स्कूलों की व्यवस्था संचालन के लिए 15 सदस्यीय प्रबंध समिति बनी है। समिति में प्रधानाध्यापक, लेखपाल, एएनएम, एक ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा 11 अभिभावक होते हैं। इस समिति का काम बच्चों की स्कूल में शत प्रतिशत उपस्थिति, शिक्षकाें की नियमित उपस्थिति, एमडीएम की गुणवत्ता, यूनिफार्म समेत स्कूल के व्यवस्था को बेहतर बनाना होेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रबंध समिति को स्कूलों की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए प्रशिण दिया जाएगा। इसके जिले जिला स्तर पर 30 मास्टर ट्रेनरों को गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया। ये मास्टर ट्रेनर ब्लाक स्तर पर तीन तीन तीन शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को बीआरसी पर प्रशिक्षण देंगे। प्रधानाध्यापक स्कूलों में प्रबंध समिति सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण के लिए जिले को 22 लाख 78 हजार रुपये मिले हैं। इसमें प्रत्येक स्कूल को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे। बीएसए संगीता सिंह ने बताया कि ब्लाक स्तर पर 20 मार्च तक प्रशिक्षण का काम पूरा कर लिया जाए इसके बाद 28 मार्च तक स्कूल स्तर पर प्रबंध समिति के सदस्यों का प्रशिक्षण कराया लिया जाए। विद्यालयों के वित्तीय अभिलेखों को दुरुस्त रखने के बावत बताया। वहीं छात्रों का नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए।


स्कूल प्रबंध समिति के प्रशिक्षण में खर्च होंगे 22 लाख
-परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता सुधारने की कवायद
-जिले स्तर पर 30 मास्टर ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें