अमर उजाला ब्यूरो
रनियां। औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरियां केमिकल युक्त गंदा पानी पार्कों में बहा रही हैं। पार्कों में दूषित पानी जमा होने से वातावरण में प्रदूषण के साथ ही भूगर्भ जल भी खराब होने की आशंका है। गंदा पानी बस्ती के बीच पार्क में भरने से आसपास के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। लोगों की शिकायत पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी जांच के नाम पर खानापूरी कर चुप बैठ गए।
रनियां की साइड नंबर दो फैक्टरी एरिया में हरियाली विकसित करने के लिए पार्क की जगह छोड़ी गई थी। इस पार्क को हरियाली विकसित करने की बजाए फैक्टरी संचालकों ने कचरा घर बना दिया। अब इस पार्क में कई फैक्टरियों का केमिकल युक्त दूषित पानी जमा किया जा रहा है। रनियां के रमेश चौबे, अनुराग चौबे ने बताया कि गंदा पानी की गंद से यहां रहना मुश्किल हो गया है। पार्क में गंदा पानी जमा करने की शिकायत एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने कुछ दिनों पहले निरीक्षण कर गंदा पानी बहाने वाले फैक्टरी संचालकों चेतावनी दी थी, इसके बावजूद पार्क में गंदा पानी आना बंद नहीं हुआ।
सूरज शर्मा, संगीत शर्मा ने बताया कि कचरा व केमिकल युक्त पानी भरकर पार्क को सीवरेज वाले तालाब में तब्दील कर दिया गया है। पार्क के आसपास के घरों के नलों से पानी भी दूषित होने लगा है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को पार्क में गंदा पानी डालने वाले फैक्टरियां पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पार्क में हरियाली विकसित करने की व्यवस्था भी करनी चाहिए।
एडीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि पिछले दिनों लोगों की शिकायत पर दो तीन फैक्टरी संचालकों को नाटिस दी गई थी। अब इन फैक्टरियों ने गंदा पानी पार्क में डालना बंद नहीं किया है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फैक्टरी एरिया के किसी भी पार्क में गंदा पानी व कचरा डालने नहीं दिया जाएगा। पार्कों में हरियाली विकसित करने की व्यवस्था भी की जाएगी। उपायुक्त उद्योग प्रिया सिंह ने कहा कि दिसंबर में कार्यभार ग्रहण किया है। सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यस्त होने के चलते औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण नहीं कर सकी हूं, जल्द ही निरीक्षण कर प्रभावी कदम उठाऊंगी।
पार्क में जमा हो रहा फैक्टरियां का ‘जहर’
केमिकल युक्त पानी से रनियां में फैल रहा वायु प्रदूषण
क्रासर
भूजल भी हो रहा दूषित, आसपास के लोग परेशान
शिकायत पर जारी किया था फैक्टरियों को नोटिस
प्रशासन की ढिलाई से नहीं लग पाई गंदे पानी पर रोक
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-12 रनियां के पार्क में भरा फैै क्टरियों का गंदा पानी
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-13 पार्क तक गंदा पानी बहाने के लिए खोदी गई नाली
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-14 संगीत शर्मा
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-15 सूरज
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-16 रमेश चतुर्वेदी
फ ोटो संख्या-03 एकेबीपी-17 अनुराग