फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुर। शादी समारोह में बाइक पर औरैया जा रहे हमीरपुर जिले के बाइक सवार दंपति को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई और पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।

हमीरपुर जिले के कुरारा मदीहन डेरा गांव निवासी शिवकुमार (25) बाइक पर शादी समारोह में शामिल होने औरैया जा रहे थे। उनके साथ पत्नी लौगश्री भी थीं। सिकंदरा मुगल मार्ग पर सूर्या तिराहे के पास औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक टक्कर मार दी। इससे शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस ने लौंगश्री को सीएचसी भेजा। थानाध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने बताया कि बताया कि वाहन चालक को पकड़ लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल
औरैया शादी समारोह में जा रहा था हमीरपुर का दंपति
क्रासर
पुलिस ने डीसीएम चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें