फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क तक दुकानें, सड़कों पर जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झीझक। कस्बे और नहरपुल के आसपास सड़क तक दुकानें लगने से सड़कें संकरी हो गई हैं, इससे आए दिन जाम लगता है। जाम में एंबुलेंस और स्कूली वाहन भी फंस जाते हैं। हालत ये है कि अतिक्रमण और जाम के कारण पैदल राहगीरों को भी निकलने में दिक्कत होती है।

नगरपालिका के नहरपुल, रुरा रोड, कस्बा मुख्य मार्ग, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, मंगलपुर आदि प्रमुख मार्गों पर दुकानदार फुटपाथ पर कब्जा किए हैं। इसके आगे ठेलेवाले दुकानें लगा देते हैं और बाजार आए लोग वाहन खड़े कर देते हैं। कस्बे के अवधेश गुप्ता, राकेश प्रजापति, मुकुल शुक्ला, अमित पाल आदि ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जे होने से पैदल राहगीरों को भी सड़क पर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उनके साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है। बताया कि गुरुवार और रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इसमें गांवों के लोग भी आते हैं। इन दो दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। नगरपालिका के लिपिक बृजेश कुमार ने बताया अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में लाउडस्पीकर से मुनादी कराई जा चुकी है। अगर दुकानदारों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाए तो कार्रवाई की जाएगी। मंगलपुर इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।




सड़क तक दुकानें, सड़कों पर जाम
झींझक कस्बे में पैदल राहगीरों तक को निकलना मुश्किल
फोटो संख्या 23एकेबीपी06- झींझक में फुटपाथ तक सजी दुकानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें