फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटने से युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मार्ग पर मवई मुक्ता के पास बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे कार में बैठे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कानपुर नगर जिले के चकेरी थाना क्षेत्र के सदानंद नगर निवासी रोहित सिंह, राहुल सिंह, सिद्धांत तिवारी बकेवर जनपद इटावा में शादी समारोह में गए थे। राहुल सिंह कार चला रहा था। लौटते समय हाईवे पर मवई मुक्ता गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने अकबरपुर की ओर से गलत साइड से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कार का शीशा टूट गया और रोहित सिंह (30) वर्ष सड़क पर जा गिरा। इससे उनकी मौत हो गई। राहुल सिंह व सिद्धांत तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि कार कब्जे में ले ली गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


कार पलटने से युवक की मौत, दो घायल
शादी समारोह से वापस कानपुर जा रहे थे कार सवार
इटावा से शादी समारोह से लौट रहे थे कानपुर के युवक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें