फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौनी लेने को उमड़ रही किसानों की भारी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए तहसीलों में खतौनी निकालने के लिए मारामारी है। भोगनीपुर तहसील में रोज करीब 500 किसान पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी सुबह से शाम तक भीड़ लगी रही।
केंद्र सरकार ने लघु, सीमांत किसानों को छह हजार रुपये सालाना देने का बजट में प्रावधान किया है। ये धनराशि किसानों को तीन किस्तों में जाएगी। दो किस्त अगले महीने देने की तैयारी है। इसके लिए किसानों को खतौनी, बैंक पासबुक, आधाकार्ड की फोटोकॉपी लेखपाल के पास जमा करनी है। खतौनी के लिए भोगनीपुर तहसील में किसानों की भीड़ लग रही है। गुरुवार को बम्हरौली के सियाराम, मइयादीन, सोनेलाल, गौर के लालाराम, बढ़ौली के अहमद अली, विझौना के सुखलाल, गौरी के कहैंयालाल, बिरमा के कमलेश सैकड़ों किसान पहुंचे थे। किसानों ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद नंबर आता है। लेखपाल विपिन ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 500 खतौनी निकाली जा रही है। तहसीलदार लालसिंह यादव ने बताया कि जिन किसानों की एक ही गांव में खेती है तो उन्हें खतौनी निकलवाने की जरूरत नहीं है। प्रथम चरण में कृषि विभाग से सूची मांगी गई थी। द्वितीय चरण में छूटे किसानों का सत्यापन कर लेखपालों नाम सूची में जुड़वाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के गुरुवार तक जिले में 65851 किसानों की फीडिंग हो चुकी है। गुरुवार को देर रात तक विकास भवन में कर्मी फीडिंग का काम करते रहे। वहीं फीडिंग के काम में तेजी लाने के लिए डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिले में पंजीकृत 307062 किसानों में से गुरुवार तक 65851 के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। इस डाटा को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पोर्टल पर अपलोड भी कर दिया गया है। कृषि विभाग में पंजीकृत किसानों को कोई अभिलेख नहीं देने हैं।




खतौनी लेने को उमड़ रही किसानों की भारी भीड़
फोटो: तहसील में खतौनी लेने के लिए किसानों की लगी लाइन- 14 पीयूकेपी 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें