फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुशासन ही जीवन में दिलाता है सफलता-

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का शुभारंभ मिलन गेस्ट हाउस में नगर पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता का मूलमंत्र अनुशासन है। इसलिए अनुशासन का सदैव पालन करना चाहिए।
विज्ञापन


कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का शुभारंभ ग्राम लौना स्थित कुसुम कुमारी गोविंद नारायण महाविद्यालय में ग्राम प्रधान शिवेंद्र सिंह सेंगर ने किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि एनएसएस राष्ट्र निर्माण में सदैव अपना सहयोग प्रदान करती रही है। इसलिए इसको चलते रहना चाहिए।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। डॉ. नितिन मित्तल, डॉ. अवनीश दीक्षित, प्रवेंद्र वर्मा, प्रवीण दीक्षित ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अनमोल निगम, अंजल अंसारी, डॉ. वीवी लाल, नफीस सिद्दीकी, गोपालजी खेमरिया, जौली, आकांक्षा खैमरिया, मानवेंद्र, पुष्पराज, आशीष, पूनम विश्नोई, राशि, माया, शिवांशी, सिमरन सोनी, संध्या, माधुरी, चंचल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें