फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूंटे से खोलते ही भागी गाय, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के बड़ा गांव भिक्खी में शनिवार की देर शाम खूंटे से खोलते ही गाय भागने लगी और रस्सी किशोर के हाथ में फंस गई जिससे वह घिसटता हुआ काफी दूर तक चला गया। यह देख परिजनों ने गाय को घेरकर उसके हाथ में फंसी रस्सी खोली और उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। मृतक इकलौता बेटा था जिससे घर में कोहराम मच गया।

बड़ा गांव निवासी राजेंद्र संखवार का बेटा मनीष (12)अपनी पालतू गाय को चारा खिलाने के बाद शाम को अंदर छाया में बांधने जा रहा था। जैसे ही उसने गाय को खूंटे से खोला वह भागने लगी और रस्सी मनीष के हाथ में फंस गई जिससे वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। यह देख लोगों ने गाय को घेरकर रोकने के बाद रस्सी खोलकर गंभीर रुप से घायल मनीष को सीएचसी डेरापुर ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक घर का एकलौता बेटा था उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी मां आशा, पिता राजेंद्र व बाबा मुन्नू बुरी तरह से बिलखने लगे। ग्रामीण उन्हें ढांढस बंधाने की कोशिश करते रहे। इस घटना से गांव में हर कोई आहत है। एसडीएम दीपाली कौशिक ने बताया कि पालतू गाय के अचानक भागने से किशोर की मौत हो गई है। मामले में लेखपाल से रिपोर्ट तलब की गई है।


खूंटे से खोलते ही भागी गाय, किशोर की मौत
-चारा खिलाने के बाद जा रहा था छाया में बांधने
-हाथ में फंसी रस्सी से काफी दूर तक घिसटता रहा
-इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें