अमर उजाला ब्यूरो
मूसानगर । बम्हरौली घाट गांव में शुक्रवार रात शर्ट सर्किट से घर में आग लगने से महिला की जलने से मौत हो गई और नगदी समेत गृहस्थी का सामान जल गया। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाकर मलबे में दबे शव को निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
देवराहट थाना क्षेत्र के बम्हरौली घाट निवासी दीप शुक्ला ने शुक्रवार को खाना खाने के बाद बेटे जय के साथ बाहर कमरे में सो गए। पत्नी विजयलक्ष्मी (32) अंदर के कमरे में सो रही थी। देर रात घर के कमरे से आग की लपटें दिखाई दीं। दीप ने बताया कि वह कमरे की ओर भगा। आग ने पूरे कमरे व पत्नी विजयलक्ष्मी को चपेट में ले लिया। आग से जलकर धन्नी गिरने से मलबे में विजयलक्ष्मी दब गई थी।
सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे को हटाकर शव को बाहर निकला गया। आग से गृहस्थी का सामान, 73 हजार रुपये, कागजात जलकर नष्ट हो गए। दीप ने बताया कि आग शार्ट सार्टिक होने से लगी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहसीलदार लालसिंह यादव ने बताया कि लेखपाल को क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट बनाने के लिए कहा गया है। पीड़ित को आर्थिक मदद के लिए शासन को रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।
पत्नी की मौत से दीप शुक्ला का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद से वह सुध बुध खो बैठा है। पुत्र जय से बस यही कहता है कि बेटा अब मां किसे कहेगा। घटना के बाद से गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है। मासूम जय को देखकर ग्रामीणों की आंखों में आंसू आ जाते है।
घर में आग लगने से महिला की मौत
आग पर काबू कर मलबा हटा निकाला गया शव
क्रासर
नगदी सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया
फोटो: मृतका विजयलक्ष्मी का फाइल फोटो- 09 पीयूकेपी 3
फोटो: घर के बाहर एकात्रित ग्रामीण- 09 पीयूकेपी 4