अमर उजाला ब्यूरो
डेरापुर। थाना क्षेत्र के अहिरन गढ़ेवा गांव दीवार गिरने तीन महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहां एक की हालत गंभीर होने पर हैलट रेफर कर दिया गया।
अहिरन गढ़ेवा गांव निवासी सोने लाल का परिवार दीवार पर रखे छप्पर के नीचे रहता है। सोमवार को वह खेत पर काम करने गया था उसकी पत्नी मुन्नी देवी (65)परिवारिक भाई सुंदर लाल की पत्नी बताशी देवी (63) तथा कानपुर नगर के टिकरा गांव निवासी रिश्तेदार दुलीचंद की पत्नी रामवती (60) छप्पर के नीचे बैठी थी तभी अचानक दीवार गिर गई और उसके नीचे तीनों दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने उन्हें मलबा हटाकर बाहर निकाला। तीनों महिलाएं बुरी
तरह घायल हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए भेजा। वहां मुन्नी देवी की हालत गंभीर होने पर हैलट कानपुर भेजा गया। तहसीलदार रामस्वरूप ने बताया कि लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। दीवार गिरने से तीन महिलाएं घायल हुई हैं वहीं वहां रखा गृहस्थी का सामान गेहूं, दाल आदि खराब हो गया है। रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
दीवार गिरने से तीन महिलाएं घायल
गृहस्थी का सामान भी हुआ खराब
फोटो संख्या-4 एकेबीपी-7, 8 व 9 दीवार गिरने से मलबे में दबकर घायल महिलाएं
फोटो संख्या-4 एकेबीपी-10 घटना स्थल का मुआयना करता लेखपाल