फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के आश्वासन पर विद्युत कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। विद्युत कर्मियों के साथ हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर आक्रोशित विद्युत कर्मी दो दिन से हड़ताल कर रहे हैं। विद्युत विभाग के सारे काम प्रभावित हो रहे थे। बुधवार को एसपी के यहां पहुंचे विद्युत कर्मियों ने ज्ञापन दिया। एसपी ने दो दिन के अंदर गिरफ्तारी कर भरोसा दिया इस पर कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

बारा स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में धरने के बाद विद्युत संघर्ष समिति के पदाधिकारी राहुल सिंह गंगवार, दिलीप कटियार, सत्यप्रकाश, बलराम नीरज तिवारी, एसएस कटियार आदि ने एसपी दफ्तर पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। विद्युत कर्मियों ने एसपी को बताया कि 17 जनवरी को डेरापुर में लगे विद्युत कैंप के दौरान लिपिक विनोद कुमार के साथ प्रधान गुरियापुर रिंकू सिंह व उसके रिश्तेदार लाल सिंह ने मारपीट की थी रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी थी मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इससे पूर्व संदलपुर में नलकूप का कनेक्शन काटने गए दो लाइन मैनों के साथ मारपीट की गई थी। बीती 21 जनवरी की शाम अकबरपुर के करौसा गांव में टीम को बंधक बनाकर पीटने के बाद गाडिय़ों के शीशे तोड़ दिए गए थे। विद्युत कर्मियों ने एसपी से कहा कि पुलिस के उदासीन रवैये से अराजक तत्वों के हौसलें बुलंद हैं। एसपी राधेश्याम ने डेरापुर के आरोपी का लाइसेंस निरस्त कराने की संस्तुति करने व आरोपियों की दो दिन के अंदर गिरफ्तारी कराने का भरोसा दिया। इस पर विद्युत कर्मियों ने हड़ताल स्थगित कर दी। दो बजे के बाद कर्मी काम पर लौट आए। जेई सत्यप्रकाश, राहुल गंगवार आदि ने बताया कि अगर दो दिन के अंदर गिरफ्तारी न हुई तो कानपुर नगर व देहात दोनों जिलों में हड़ताल कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें