फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में जेसीबी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। एसडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देश पर थाना पुलिस ने खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की। बुधवार को अवैध खनन कर लाई गई मिट्टी लदी चार ट्रैक्टर ट्राली व एक जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया गया।

नगला जगन गांव और नगला हुलासी में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पर नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव व थाना हल्का इंचार्ज सतीश कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर ठिकानों से ट्रैक्टर- ट्रालियों में लदी मिट्टी और खोदाई कर रही जेसीबी मशीन के साथ चार लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेसीबी और ट्रैक्टरों के कागज न होने पर और बिना प्रपत्रों के अवैध खनन करने पर कानूनी कार्रवाई की गई। ट्रैक्टरों पर नंबर नहीं पडे़ थे। पकड़े गए लोगों में ट्रैक्टर चालक अनंतपुर ओछा (मैनपुरी) निवासी रुस्तम यादव, खुशाल निवासी प्रेम सिंह, नगला नरिया निवासी गफ्फन, जसवंतनगर के कुरसैना निवासी गुलजार, नगला थूली सकीट (एटा) निवासी सनोज शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई के बाद उन्हें छोड़ दिया। इस दौरान जीवाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें