फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के मर्दन खेड़ा में बरसात के चलते कच्ची दीवार गिर गई। दीवार ढहने से सगी बहनें उसी में दब गईं। किशोरी की चीख सुन परिजन व मोहल्ले के लोगों ने आनन-फानन मिट्टी हटाई और दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां बड़ी बहन को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटी बहन कानपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



ग्राम पंचायत रुपऊ के मजरे मर्दनखेड़ा निवासी रामबाबू का गांव में कच्चा घर है। रुक-रुक कर हो रही बरसात से दीवार में सीलन आ गई। सोमवार को रामबाबू की बेटियों में कोमल (16) व दीपिका (7) दीवार किनारे बैठी हुई थीं। अचानक दीवार गिरने से दोनों मिट्टी के मलबे में दब गईं। दीवार गिरता देख कोमल चीखी तो घर वालों को जानकारी हुई। पिता रामबाबू घर के बाहर निकला और मोहल्ले वालों



को बुलाकर मलबे को हटवाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया जा सका। गंभीर रूप से घायल कोमल व दीपिका को परिजन लेकर जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टर ने कोमल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपिका की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया। दीवार गिरने की सूचना पर एसओ अनिल सिंह ने भी घटना स्थल पर पहुंचे और जांच की। एक बेटी की मौत व दूसरी की हालत गंभीर देख घर में कोहराम मच गया। देर शाम कोमल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो संख्या: 10 यूएनओपी 23
परिचय- मर्दन खेड़ा गांव में दीवार गिरने के बाद पड़ा मलबा।

कच्ची दीवार ढही, किशोरी की मौत
माखी थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा गांव की घटना, छोटी बहन को कानपुर रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें