कानपुर में परिवहन मंत्रालय की कबाड़ नीति के तहत कानपुर संभाग में 15 साल पुराने 1278 सरकारी वाहनों को 31 मार्च तक नष्ट कर दिया जाएगा। पुलिस की जीप, सरकारी अधिकारियों की कारें, पिकेट ड्यूटी पर तैनात बाइकों, एंबुलेंस समेत सरकारी विभाग के वाहनों को कबाड़ केंद्र में कटवा दिया जाएगा।
केंद्र सरकार ने यूपी सरकार को नए वाहनों की खरीद के लिए 300 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है। यह धनराशि तभी मिलेगी, जब 15 साल पुराने सरकारी वाहनों को नष्ट कर उसका सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाए। कानपुर संभाग के आरटीओ राजेश सिंह ने जिलों के एआरटीओ को इस काम को पूरा कराने के निर्देश दिया है।
कानपुर संभाग के छह जिलों में पुराने वाहनों की स्थिति
कानपुर नगर - 738
कानपुर देहात -197
इटावा - 196
औरैया - 89
फर्रुखाबाद - 35
कन्नौज - 23