वायरल ऑडियो किसने क्या कहा
सचिव- हैलो राजरानी
राजरानी- हां
सचिव- ये जगदीश आएं हैं, काहे दिवालय बन गईं।
राजरानी- अबय कहां दिवालय बन गयीं हयै।
सचिव- क्या काम हो रहा है?
राजरानी- अबय तौ दिवालय बन रही हयैं।
सचिव- अच्छा ठीक है, जो देने- दिवाने को कहा था, जगदीश को दे दो ।
राजरानी- कित्ते दईदेन।
सचिव- जो देने को कहा था, क्या देना है?
राजरानी- आप बता देव, कित्ते दई देन।
सचिव- अरे जो तुम्हे देना हो, उतने दे दो, बार-बार न पूछो।
राजरानी-पांच हजार देहे दे रहिन हैं।
सचिव- पैसा निकाल लाई हो क्या?
राजरानी- हां
सचिव- तो ठीक है, दे दो इन्हें।
राजरानी- 10 हजार बाद मा दई देबै।
सचिव- अरे ठीक है जो देना हो दे दो ठीक है।
राजरानी-अरे तो आप बता देव, कित्ते देन।
सचिव- ठीक है, तुम जो कर रही हो ठीक, जगदीश से बात कराओ
जगदीश- साहब, पांच हजार रुपया मिल गए हयैं।
सचिव- मिल गए हैं तो ठीक, दो हजार रुपया मिलाकर उनका दई हेहो।
जगदीश- साहब, 10 हजार रुपया बाद में देन कही है, एक-दुई दिन मा।
सचिव-अच्छा ठीक है। बाद में आगे जियो टैग हम कर देंगे। इसके खाते में अब 70 हजार रुपये आ जाएंगे।
जगदीश- ठीक है साहब।
वायरल ऑडियो की जांच कराई जाएगी। लाभार्थी से पूछताछ की जाएगी। अगर सचिव ने आवास दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं, तो सख्त कार्रवाई होगी। -दीक्षा जैन, सीडीओ