फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार शाम बाइक सवार किसान को कुचल डाला। हादसे में मौके पर ही किसान की मौत हो गई। मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल में चौभइया डेरा निवासी होरीलाल का बेटा सियाराम(50) बाइक से बांदा के काजीटोला निवासी साढ़ूू मदगंजन निषाद के घर तिलक समारोह में जा रहे थे। बाइक में पेट्रोल भराने के लिए बहुआ के शंकरपुरवा के पास रुके थे। रोड पार करते समय पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक के पहिये के नीचे आने से यह कुचल गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। तभी, ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे की सूचना पर बेटा अजय और ग्रामीणों की भीड़ पहुंची। पुलिस के समझाने पर मामला शांत हो सका। बेटे अजय और बेटियों ममता, ललिता, सविता का घटना से हाल बेहाल हो गया। वह कृषि कार्य करते थे। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे। एसओ राजेश मौर्या ने बताया कि ट्रक शरीर में चढ़ने से मौत हुई है। हेलमेट लगाए होने से सिर पर चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें