फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्टिविटी फेल होने से राजस्व को झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कनेक्टिविटी फेल होने से बिजली विभाग को राजस्व का झटका लगा। कमालगंज में उपभोक्ताओं के बिल संशोधन कर जमा कराने के लिए लगाया गया कैंप कनेक्टिविटी फेल होने से सफल नहीं हो सका। कैंप में आए कई ग्रामीण बिल जमा किए बगैर लौट गए।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर बाद बिजली विभाग की कनेक्टिविटी अचानक फेल हो गई। इससे कैश काउंटर चलने बंद हो गए। काउंटरों के पास बिल जमा करने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी थी। शाम तक कनेक्टिविटी खराब रहने से उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर सके और वापस चले गए। इससे निगम को राजस्व का झटका सहना पड़ा। एक्सईएन ग्रामीण ने सरचार्ज में 100 छूट दिए जाने की योजना के तहत कमालगंज में कैंप लगवाया था। ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था कनेक्टिविटी खराब होने से काम ठप बना रहा। इससे उपभोक्ताओं के पंजीकरण नहीं हो सके।

एक्सईएन शहरी पंकज अग्रवाल ने बताया कि कनेक्टिविटी फेल होने से शहरी क्षेत्र का करीब दस लाख रुपये जमा नहीं हो सका। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि कनेक्टिविटी फेल होने से कैंप पर प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें