फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम वर्षा व विवेक को मिली नई धड़कन

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम वर्षा व विवेक को मिली नई धड़कन
विज्ञापन

हरदोई। मासूमों की मंद पड़ रही दिल की धड़कनों को राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम ने नया जीवनदान दिया है। दोनो बच्चों के माता-पिता गरीबी के चलते उनका इलाज नहीं करा पा रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) शारीरिक रूप से अक्षम बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। योजना के तहत कटे फटे होंठ, तालू में सुराख वाले बच्चे, आंख व दिल में छेद वाले बच्चों को इससे काफी लाभ मिला है। इसी क्रम में सुरसा के दो गांवों के मासूम बच्चों को भी आरबीएसके टीम ने आपरेशन करा नया जीवन दान दिया है।
विज्ञापन


आरबीएसके टीम सुरसा प्रभारी डॉ. रामनिवास ने बताया कि ग्राम झरोहिया निवासी मेवाराम गरीब हैं। उनके तीन बेटियां व एक लड़का विवेक हैं। विवेक (13) के दिल में बचपन से छेद था। गरीबी के चलते मेवाराम उसका इलाज नहीं करा पाया। आरबीएसके टीम ने जांच के दौरान बच्चे को चिंहित कर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। जिसके बाद अलीगढ़ मेडिकल कालेज में उसकी ओपेन हार्ट सर्जरी हुई है।
विज्ञापन

इसी क्रम में बरगदिया निवासी संतोष की पुत्री वर्षा (9) का भी सफल दिल का आपरेशन अलीगढ़ से ही कराया गया है। दोनों कुनबों में खुशियां लौट आई हैं। सीएमओ डॉ. एसके रावत ने बताया कि उनकी ओर से आरबीएसके टीम डॉ. रामनिवास, डॉ. निहारिका, रविकांत व अमिता को बधाई दी गई है।

- आरबीएसके ने अलीगढ़ मेडिकल कालेज से कराया दिल का आपरेशन
- दोनों जटिल आपरेशनों में भी जिले को मिली सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें