फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबीना मंत्री के घर पहुंचे, सिंचाई व कारागार मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्लावां। सूबे के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, कारागार मंत्री जय कुमार जैकी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को उप्र विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक के मोहल्ला गंगारामपुर स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी मां के निधन पर दुख जताया। कई अन्य जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने आवास पर पहुंच कर कबीना मंत्री व उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर कबीना मंत्री ब्रजेश पाठक के घर पहुंचे सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। दोनों मंत्रियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर कबीना मंत्री की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व नगर आयुक्त लखनऊ इंद्रमणि त्रिपाठी, कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय, पूर्व चेयरमैन एसटीएससी आयोग महादीन गौतम, पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी गुड्डू, लोकसभा प्रभारी हरदोई अतुल दीक्षित, न्यूज चैनल के संपादक सर्वेश तिवारी, अवध क्षेत्र प्रांत कार्रवाहक प्रशांत भाटिया, सदर विधायक उन्नाव पंकज गुप्ता, उन्नाव के डीएम देवेंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव दिनेश कुमार सिंह, पूर्व सांसद जयप्रकाश रावत, भाजपा नेता अवधेश कटियार, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुधीर रावत, बांगरमऊ चेयरमैन इजहार खान गुड्डू, बीघापुर के चैयरमैन गोविंद नरायन शुक्ल, रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, एमएलसी राजपाल कश्यप आदि ने भी आवास पर पहुंच कर पीड़ित कबीना मंत्री व उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया।
विज्ञापन


- सोमवार रात हुआ था कबीना मंत्री ब्रजेश पाठक की मां का निधन
- उन्नाव विधायक, कानपुर महापौर समेत अन्य लोग भी पहुंचे आवास पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें