फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मोहल्लों में पांच दिन से नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। शहर के कई मोहल्लों में पांच दिन से जलापूर्ति नहीं की जा रही है। इससे जल संस्थान अधिकारियों के खिलाफ रोष है। लोगों ने चेतावनी दी कि समय रहते सुधार न किया गया तो कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।

शहर के कुबेर गंज, गांधी गंज, पुरानी बाजार के उटराखाने आदि मोहल्ले के लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें बताया कि मोहल्ले में पांच दिन से जलापूर्ति नहीं की जा रही है। मजबूरी में सुदूर क्षेत्र में लगे हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं। कुबेर गंज की शीलू, गायत्री, रश्मी आदि ने बताया कि तीजा का पर्व होने के बाद भी जलापूर्ति नहीं की गई।
विज्ञापन


यही हाल गर्मी के मौसम मेें था। पंकज पवन, चिट्टू ने बताया जलापूर्ति के लिए करोड़ों रुपये की पाइप लाइनें बिछाई गई हैं, लेकिन अधिकतर पाइप लाइनें घटिया हैं, जिससे पानी लीकेज होता रहता है। शिकायत करने पर अधिकारी कहते हैं कि सड़क के नीचे दबी पाइप लाइन टूट गई है, जिससे जलापूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन


सुरेश संजीव, महेश आदि ने चेतावनी दी कि पानी सप्लाई जल्द नियमित नहीं की गई तो कार्यालय के सामने धरना देंगे। उधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता आरएस यादव ने बताया कि बिजली की आपूर्ति सही तरीके से न मिलने से समस्या आ रही है।

लोगों की चेतावनी, जलापूर्ति नहीं सुधरी तो करेंगे घेराव
पत्र भेजकर मुख्यमंत्री को भी समस्या से कराया अवगत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें