फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से 14 लाख की आबादी परेशान: 26 सबस्टेशनों से घंटों बिजली रही गुल, रात में ट्रिपिंग होने से बढ़ी परेशानी

Thu, 19 May 2022 01:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भीषण गर्मी में भी बिजली कटौती लगातार जारी है, जिसकी वजह से 14 लाख से अधिक आबादी का परेशान होना पड़ा।  दरअसल, बुधवार को 26 सबस्टेशनों की बिजली घंटों गुल रही। लोगों को केस्को हेल्पालाइन में एक ही जवाब मिला कि काम चल रहा है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गर्मी की तपिश के साथ दोबारा उमस बढ़ने से बुधवार को बिजली की मांग 700 मेगावाट पार हो गई। 26 सबस्टेशनों की बिजली गुल हुई और करीब 14 लाख लोग प्रभावित हुए। मंगलवार देर रात से ही अचानक लोड बढ़ा, जिससे रात में ट्रिपिंग शुरू हुई और बिजली गुल हुई। बुधवार को दिनभर बिजली जाने और आने का सिलसिला चलता रहा। रात में बिजली जाने से लोग सो भी नहीं सके। 

विज्ञापन

बर्रा में छह घंटे बिजली गुल रहने से लोग परेशान रहे। इलाकाई लोगों ने बताया कि केस्को हेल्पलाइन पर बिजली जाने की वजह पूछी और आने का समय जानना चाहा तो जवाब दिया गया कि काम चल रहा है। ट्रांसफार्मर की ट्राली की मरम्मत के दौरान नवीन नगर में बिजली गुल रही। एबीसी जलने से के ब्लॉक गोविंद नगर में बिजली तीन घंटे बंद रही।
स्वरूप नगर, डी ब्लॉक श्याम नगर में लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। हर्ष नगर में फीडर ट्रिप होने का सिलसिला चलता रहा। यहां दिन में छह बार बिजली गुल हुई। रामादेवी के भाभानगर में ट्रांसफार्मर की लाइन में खराबी से बिजली बंद रही। फॉल्ट होने से नौबस्ता बसंत विहार में दो घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। 

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, एचटी पोल झुकने से साइकिल मार्केट सबस्टेशन के पानी की टंकी फीडर की आपूर्ति दोपहर एक घंटा बिजली गुल रही। पेड़ों की छटाई के लिए आरपीएच न्यू सबस्टेशन के तिकोनिया पार्क फीडर की बिजली पेड़ों की छटाई के लिए दोपहर 2:10 बजे से 3:40 बजे तक बंद रही। 

ओल्ड रतनपुर फीडर, न्यू रतनपुर फीडर, शताब्दी नगर फीडर, गंगा बैराज फीडर व रतनपुर सबस्टेशन फीडर की बिजली केबल बाक्स सही करने के लिए सुबह 8:05 बजे से 9:20 बजे तक बंद रही। एबीसी लाइन डालने के लिए सुजातगंज सबस्टेशन के हरिहरधाम फीडर की बिजली सुबह 10:20 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन

केबल की मरम्मत के लिए गोविंद नगर सबस्टेशन के यू ब्लाक फीडर की बिजली सुबह 4:40 बजे से 5:48 बजे तक गुल रही। पावर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पालीमर सबस्टेशन के सेक्टर सी ओल्ड फीडर, हुंडई फीडर, थम्सअप फीडर, लोहिया स्टार्लिंग फीडर, नौरेया खेड़ा फीडर, अपट्रान फीडर, ई-ब्लॉक फीडर, इमा इंडिया फीडर, गोल्डस्टार फीडर का शटडाउन सुबह 10:35 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक लिया गया। आलूमंडी डिवीजन के चीनापार्क सबस्टेशन से बिजली मंगलवार रात भर गुल रही। बुधवार को भी दिनभर बिजली की ट्रिपिंग बनी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें