फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध को लाठी से पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा के बैजूपुरवा गांव में आंधी के दौरान टिनशेड उखड़कर पड़ोसी के दरवाजे पर गिरने से हुए विवाद में पड़ोसी ने वृद्ध को पीटकर मार डाला। मौत होते ही पड़ोसी परिवार समेत फरार हो गया। वहीं, थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि भाई राजेश ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 11 बजे तेज आंधी आई थी। आंधी में बैजूपुरवा गांव के सुरजन पाल (60) के घर में रखा टिनशेड उखड़ कर पड़ोस में कालीचरन के घर के बाहर जा गिरा। आंधी शांत होने पर सुरजन छोटी पुत्री ऊषा के साथ टिनशेड उठाने गया तो पड़ोसी कालीचरन, उसके पुत्र रमेश व नाती राहुल व हेमराज ने हादसा होने की बात कहकर विवाद करना शुरू कर दिया। सुरजन के भाई राजेश पाल के मुताबिक, विवाद के दौरान कालीचरन ने लाठी से उसके भाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर पत्नी राजरानी व पुत्र संजय मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सुरजन की मौत हो गई। इस बीच आरोपी अपना घर छोड़कर मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बैजूपुरवा गांव के सुरजन पाल की पुत्री कल्पना की 19 जून को मटोरा थाना औरैया निवासी मोहित से शादी होनी है। घर में तैयारियां चल रही थीं। सुरजन की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें