फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च प्रकरण में विस्तृत जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाई प्रोफाइल चर्च प्रकरण में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं। डीएम ने बिंदुवार जांच के लिए एडीएम को निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि एक-एक बिंदु की गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाए। जांच के दौरान चर्च की जमीन के प्रकरण से जुड़े सभी लोगों का पक्ष सुना जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि चर्च की विवादित जमीन प्रकरण से संबंधित हर पहलू जानने के लिए अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता को जांच के आदेश दिए गए हैं। शासन से आई जांच टीम के बाद इस मसले की दुबारा जनपद स्तर से पड़ताल कराई जा रही है। जमीन के प्रकरण में कार्रवाई फिलहाल गाटा संख्या 20 की

जमीन के ही इर्द-गिर्द घूम रही है। जबकि इस मसले में अन्य गाटों से जुड़े मसले भी सामने आ रहे हैं। पूरे प्रकरण की सही स्थिति जानने के लिए स्थानीय स्तर पर जांच शुरू कराई गई है। बताया कि इस मसले से जुड़े सारे पक्षों को सुना जाएगा और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च प्रकरण में विस्तृत जांच के आदेश
डीएम ने एडीएम को पड़ताल की जिम्मेदारी सौंपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें