फर्रुखाबाद। कोचिंग से गया छात्र लापता हो गया। रोड पर छात्र की साइकिल पड़ी मिली। परिजनों ने अपहरण की आशंका जता कर मऊदरवाजा थाने में तहरीर दी है। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला ढुईया निवासी राजू का बेटा सोमिल उर्फ अमित (19) शुक्रवार सुबह साइकिल से कोचिंग गया था। घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी
खोजबीन की। इस दौरान मोहल्ला सूफी खां के पास रोड किनारे छात्र की साइकिल पड़ी मिली। पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। राजू ने बताया कि वह मंदिर का पुजारी है। उसका बेटा
साइकिल से कोचिंग जाता था। इसके बाद घर लौटने पर दौड़ लगाने जाता था। शुक्रवार को भी वह कोचिंग गया था। इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आया। राजू ने बताया कि उसके बेटे ने फोन कर बताया कि तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद फोन कट गया। मऊदरवाजा एसओ भुवनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो
कोचिंग गया छात्र लापता, अपहरण की आशंका