फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों की कार पलटी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र से कस्बे के मोहल्ला बारह पत्थर आ रही बारात की एक कार अनियंत्रित होकर पुलिया मोड़ के पास पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पटियाली के गांव पीतमपुरा से बारात मोहल्ला निवासी अनिल शाक्य के घर जा रही थी। बारात में एक कार भी थी। कार में करीब 12 लोग थे। घायलों ने बताया कि पुलिया मोड़ के बास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख पुकार मच गई। पीछे से आ रही बस के यात्रियों ने आनन-फानन कार में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।
विज्ञापन



बारात में शामिल कार पलटी, छह यात्री घायल
कासगंज जिले के पटियाली से कस्बे के मोहल्ला बारह पत्थर आ रही थी बारात
घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, कार चालक मौके से भागा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें