फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पर संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन मामले में सदर से भाजपा की अध्यक्ष प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं चार अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



कोतवाल अनूप निगम ने बताया शुक्रवार रात पल्ला चौकी प्रभारी सुधीर कुमार घमंडी कूचा में गश्त पर थे। इस मोहल्ले में टेलीफोन विभाग के खंभों पर भाजपा के निशान वाले झंडे लगे थे। इस पर चौकी प्रभारी ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। इसी तरह फतेहगढ़ कोतवाल दधिबल तिवारी ने भी शुक्रवार रात गश्त के दौरान वार्ड नंबर नौ से सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी समीम


खां उर्फ जुगनू और राघवेंद्र सिंह राठौर के पोस्टर बिजली के पोल पर लगे देखे। कोतवाल ने दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है। कर्नलगंज चौकी प्रभारी अनिल भदौरिया ने वार्ड नंबर एक के निर्दल प्रत्याशी महेंद्र कुमार सिंह और इसी वार्ड के सभासद प्रत्याशी पवन कठेरिया के पोस्टर सरकारी खंभों पर लगे मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। शहर और फतेहगढ़ कोतवाल ने कहा अगर किसी प्रत्याशी की चुनाव प्रचार सामग्री सरकारी, अर्द्ध सरकारी संस्थानों की संपत्ति पर लगी मिली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन



कंपिल (ब्यूरो)। कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष पद का सपा से चुनाव लड़ रहे उदयपाल सिंह यादव के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लघंन का मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा के निवर्तमान चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव दोबारा चेयरमैन पद का चुनाव सपा से लड़ रहे है। शनिवार को दरोगा उदयवीर सिंह गश्त पर थे। इस बीच कायमगंज कंपिल मार्ग पर स्थित केएसआर इंटर कालेज में सपा प्रत्याशी का प्रचार लिखा था। इस पर दरोगा ने उदयपाल सिंह यादव के खिलाफ सरकारी भवन पर प्रचार लिखाने और आदर्श आचार संहिता का उल्लांघन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मिथलेश पर संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट
चार निर्दलीय सभासद प्रत्याशियों पर भी दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें