फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए चलीं 13 स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से प्रवासी कामगारों का पलायन तेज

Thu, 22 Apr 2021 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी-बिहार के प्रवासी कामगारों की घर वापसी के लिए रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। इसमें एक जोड़ी ट्रेन पुणे की और बाकी 11 ट्रेनें मुंबई के अलग-अलग स्टेशनों से चलकर कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : गूगल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई में लॉकडाउन लग गया है। ऐसे में वहां काम करने वाले यूपी-बिहार के प्रवासी कामगारों की घर वापसी के लिए रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनें चला दी हैं। इसमें एक जोड़ी ट्रेन पुणे की और बाकी 11 ट्रेनें मुंबई के अलग-अलग स्टेशनों से चलकर कानपुर सेंट्रल होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


ये हैं ट्रेनें
ट्रेन नंबर (09061) बांद्रा से 26 अप्रैल सोमवार को रात पौने 12 बजे चलेगी। बुधवार सुबह तीन बजे कानपुर सेंट्रल और बुधवार शाम साढ़े सात बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09062) बरौनी से गुरुवार 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे चलकर शुक्रवार रात 12:40 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार सुबह छह बजे बांद्रा पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर (09117) मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 23 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 11:05 बजे चलेगी। शनिवार दोपहर 1:05 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार सुबह 11 बजे भागलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर
विज्ञापन

(09118) भागलपुर से 26 अप्रैल सोमवार को दोपहर तीन बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 10:20 बजे कानपुर सेंट्रल और तीसरे दिन यानी बुधवार को दोपहर 1:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
 

ट्रेन नंबर (01225) मुंबई के एलटीटी स्टेशन से 23 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे चलेगी। शनिवार को रात 8:55 बजे कानपुर सेंट्रल और रविवार को सुबह 10:50 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (01226) छपरा से 26 अप्रैल सोमवार को सुबह 5:40 बजे चलेगी। शाम 5:10 बजे कानपुर सेंट्रल और 28 अप्रैल बुधवार को रात 12:40 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर (09073) मुंबई के बांद्रा टर्मिनस से 22 अप्रैल गुरुवार को शाम 7:25 बजे चलेगी। शुक्रवार को शाम 7:35 बजे कानपुर सेंट्रल और शनिवार को सुबह 6:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (09074) 24 अप्रैल शनिवार को शाम 4:10 गोरखपुर से चलेगी। रविवार सुबह 3:15 बजे कानपुर सेंट्रल और सोमवार को सुबह 4:25 बांद्रा पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर (01467) पुणे से 24 अप्रैल शनिवार को सुबह 9:40 बजे चलेगी। दूसरे दिन सुबह 10:05 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर (01468) गोरखपुर से 25 अप्रैल रविवार को रात 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन सोमवार सुबह 5:05 बजे कानपुर सेंट्रल और मंगलवार सुबह 6:25 बजे पुणे पहुंचेगी। 

 
विज्ञापन

एक फेरा ही लेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन नंबर (01231) मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन से 23 अप्रैल शुक्रवार सुबह 5:30 बजे चलेगी। बांदा होकर शनिवार सुबह 8:30 बजे कानपुर सेंट्रल और शाम 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर (01233) एलटीटी स्टेशन से 25 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे चलेगी। 26 अप्रैल की रात 8:55 बजे कानपुर सेंट्रल और 27 अप्रैल को दोपहर 12:50 बजे छपरा पहुंचेगी। 

ट्रेन  नंबर (01229) मुंबई के एलटीटी स्टेशन से 23 अप्रैल को सुबह 11:10 बजे चलेगी। बांदा होकर कानपुर सेंट्रल दूसरे दिन दोपहर ढाई बजे और रात 11 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें