फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एकेटीयू के दीक्षांत में पीएसआईटी के 13 मेधावी पाएंगे पदक

विज्ञापन
जानकारी देते पीएसआईटी के ग्रुप निदेशक प्रो. मनमोहन शुक्ला। - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (पीएसआईटी) के 13 मेधावी पदक पाएंगे।
विज्ञापन


सीएस एआईएमएल की छात्रा नैंसी को कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। मेरिट सूची में संस्थान के मेधावियों ने कई पदकों पर कब्जा किया है। यह जानकारी सोमवार को संस्थान के ग्रुप निदेशक प्रो. मनमोहन शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि टॉप टेन में संस्थान के 13 छात्र शामिल हैं।

यूजी-पीजी अंतिम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ग्रुपवार मेरिट में सर्वोच्च स्थान पाने वाले टॉपर छात्रों-छात्राओं की एकेटीयू ने सूची जारी की है। इसमें विवि से संबद्ध निजी, राजकीय व स्वतंत्र संस्थानों के 2024-25 के अंतिम वर्ष के कैंपस टॉपर छात्रों के नाम घोषित किए गए हैं। नैंसी को 89.06 फीसदी अंक मिले हैं। उनका गेट में भी चयन हो गया है, उनकीऑल इंडिया रैंक 609 है।
विज्ञापन


प्रो. मनमोहन ने बताया कि संस्थान की आयुषी गोयल (एमबीए) अपने विषय में प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल के लिए चयनित हुई हैं। उनको 82.2 फीसदी अंक मिले हैं।

दोनों छात्राओं ने साझा किया कि उनकी सफलता के पीछे नियमित पढ़ाई, फैकल्टी मेंबर्स का मार्गदर्शन और अनुशासित दिनचर्या का बड़ा योगदान है। 2021 में इलेक्ट्रानिक्स की राशि माथुर को भी कुलाधिपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कि हर वर्ष विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में संस्थान के विद्यार्थी शीर्ष स्थान पाते आ रहे हैं। यह संस्थान की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासित माहौल और समर्पित शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। पीएसआईटी के मेधावी को दूसरी बार कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त होना गर्व का विषय है। प्रेस वार्ता में प्रो. प्रणय वॉल, प्रो. रघुराज मौजूद रहे।
विज्ञापन




इन छात्रों का भी रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

दीपांजलि सचान (एमबीए) – कांस्य पदक 80.83



शक्ति गुप्ता (एमसीए) – रजत पदक 87.65



शुभ शुक्ला (एमसीए) – कांस्य पदक 87.74



हर्षिता मिश्रा (एमबीए) – 9वां स्थान 80.27



• हर्षिता अग्रवाल (एमबीए) – 10वां स्थान 79.87



• आकृति पटेल (एमसीए) – 8वां स्थान 85.93



• वैभव सिंह (सीएस) – 8वां स्थान 86.36



• विशाल यादव (आईटी) – 7वां स्थान 83.87



• मीनाक्षी यादव (आईटी) – 10वां स्थान 83.81



• जिया खानम (बी.फार्मा) – 5वां स्थान 85.62



• वैष्णवी चौहान (बीफार्मा) – 9वां स्थान 84.18
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें