कानपुर। जाजमऊ थानाक्षेत्र में ताड़बगिया के तीन खंभा के पास रविवार देर रात सवारी भरने को लेकर ई-रिक्शा चालक इमरान और हिमांशु में विवाद हो गया। बाद में दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट शुरू हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस इमरान, हिमांशु समेत शानू, फिरोज, अजय, अशोक कुमार, रवि और राजू को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।