फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम साहब बचा लो हमारी फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम साहब बचा लो हमारी फसल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अन्ना मवेशियों की समस्या से किसान बेहद परेशान हो रहा है। पहाड़ी ब्लाक के दरसेड़ा गांव से आए कई किसानों ने बताया कि खेतों में तैयार फसल की रखवाली के लिए रतजगा करना पड़ता है। दिन में भी एक परिवार का एक सदस्य खेत के पास रहता है। सबको भय रहता है कि गांव के आसपास घूम रहीं लगभग तीन सैकड़ा अन्ना मवेशी उनकी फसल को नष्ट न कर दें।
गुरुवार को मुख्यालय आए दरसेंडा गांव के किसान अशोक कुमार, गंगा, लालमन, रामप्रकाश, लालबहादुर, शिवकुमार, शिवम विश्वकर्मा, संजय द्विवेदी, शिवमूरत, दिनेश चंद्र, विमल, चुन्नू व मुन्नूलाल आदि ने कलक्ट्रेेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि इन दिनों गांव के आसपास लगभग तीन सैकड़ा अन्ना मवेशी घूम खेत में जाकर फसल को नष्ट करते हैं। मवेशी को खदेड़ने वालों से विवाद होता है। इससे गांव की शांति व्यवस्था भी कभी कभार प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने डीएम से कहा कि कई गांव में मवेशियों को बांधने व उनके खानपान का इंतजाम किया गया है। ऐसा ही उनके गांव मेें भी कराया जाए ताकि उनकी साल भर की मेहनत पर पानी न फिर पाए। यदि फसल मवेशी खा गए तो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति और खराब हो जाएगी। मवेशियों से फसल को बचाने के लिए किसान का परिवार दिन रात खेतों के पास रखवाली कर रहा है। इस मामले में डीएम विशाख जी अय्यर ने कहा कि जल्द ही गांव में बीडीओ को भेजकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें