फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू बबुली के मददगार को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकू बबुली के मददगार को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

मानिकपुर। साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग की तलाश में कांबिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक मददगार को दबोचा लिया। उसके कब्जे से भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस का दावा है कि यह सामग्री आरोपी डकैतों को पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से बहिलपुरवा जंगल क्षेत्र में डकैतों के मूवमेंट की सूचना पर थानाप्रभारी मो. अकरम अपनी टीम के साथ ददरी जंगल के पास पहुंचे। इसी दौरान पत्थर कुआं के पास एक संदिग्ध को पहाड़ की ओर जाते देखा तो उसे पकड़ा गया। उसके पास झोले में भारी मात्रा में खाद्य सामग्री बरामद होने पर शक हुआ। पुलिस के अनुसार घाटाकोलान निवासाी गरीबदास उर्फ गरिववा पुत्र विशेषर कोल प्लास्टिक के थैलों में दैनिक उपयोग की वस्तुऐं व खाद्य सामग्री लेकर बबुली कोल गैंग
विज्ञापन

को देने जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें