फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों ने फिल्मी स्टाइल में पिस्टल तान ऐसे लूटी एसयूवी कार

Sat, 11 Nov 2017 09:54 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लखनऊ के विभूतिखंड स्थित सिनेपोलिस मॉल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कन्नौज के ठठिया निवासी ठेकेदार सौरभ सिंह की पत्नी गरिमा पर पिस्टल तानकर स्पोर्ट्स यूटीलिटी व्हीकल (एसयूवी) लूट ली। पीड़ित दंपती शिकायत लेकर थाने गए, जहां पुलिस ने तहरीर लेकर टरका दिया। तीन दिन बाद भी केस दर्ज न होने पर पीड़ित ने यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए। एसओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित सौरभ ने बताया कि बुधवार को वह निजी काम से पत्नी संग लखनऊ आए थे। रात करीब साढ़े दस बजे फिल्म देखने सिनेपोलिस मॉल गए थे। सौरभ पत्नी को एसयूवी में ही छोड़कर टिकट लेने चले गए। इस दौरान लाल रंग की बाइक से दो बदमाश आ गए। एक बदमाश बाइक से उतरा और एसयूवी का दायां गेट खोलकर गरिमा पर पिस्टल तान दी। बकौल सौरभ, घबराई गरिमा एसयूवी से उतर गईं। पिस्टल लिए बदमाश एसयूवी लेकर चला गया जबकि उसका साथी बाइक से भाग निकला। सौरभ के लौटने पर गरिमा ने वारदात की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोलरूम का नंबर मिलाकर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दंपती को विभूतिखंड थाने भेज दिया। सौरभ का कहना है कि थाने की पुलिस ने भी घटनास्थल आकर छानबीन की, लेकिन कार्रवाई नहीं की। अलबत्ता, कार चोरी और लूट की अलग-अलग तहरीर जरूर ले ली गईं। पुलिस के इस रवैये से क्षुब्ध सौरभ कन्नौज लौट गए और वहीं से यूपी पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर पीड़ा बताई। लखनऊ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें