फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: महाकुंभ के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट की 12 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Wed, 08 Jan 2025 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाकुंभ के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट की 12 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। एडवांस रिजर्वेशन कराने वाले नियमानुसार रुपये वापस ले सकेंगे। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की ओर से प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली 12 ट्रेनों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करा लिया है, वह नियमानुसार टिकट कैंसिल कराकर रुपये वापस ले सकते हैं। देरी करने पर उन्हें रुपये गंवाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 20501 अगरतला-आनंद विहार 27 जनवरी को निरस्त रहेगी। 12260 बीकानेर-सियालदह 28 जनवरी, 12826 आनंद विहार-रांची 29 जनवरी, 12314 नई दिल्ली-सियालदह 29 जनवरी, 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली 29 जनवरी को निरस्त रहेंगी। वहीं, 12313 सियालदह-नई दिल्ली 28 जनवरी, 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर 30 जनवरी, 20502 आनंद विहार-अगरतला 29 जनवरी, 20839 रांची-नई दिल्ली 29 जनवरी, 12313 सियालदह-नई दिल्ली 29 जनवरी, 12259 सियालदह-बीकानेर 29 जनवरी और 12314 नई दिल्ली-सियालदह 30 जनवरी को निरस्त रहेंगी।

फरवरी में सेंट्रल स्टेशन से गोरखपुर व बांद्रा के लिए विशेष ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से गोरखपुर-बांद्रा के बीच वाया कानपुर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 14 फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से और 15 फरवरी से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा से चलेगी। गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन 05053 कानपुर सेंट्रल पर दोपहर 03:45 बजे आएगी। यहां पांच मिनट रुककर ट्रेन बांद्रा रवाना होगी। जबकि शनिवार को ट्रेन नंबर 05054 बांद्रा से चलकर रात 10:50 बजे सेंट्रल पर पहुंचेगी। यहां दस मिनट रुककर 23:00 बजे गोरखपुर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें