फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने देखा रैन बसेरे और गेहूं खरीद का हाल, लापरवाही पर लगाई क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनहित के मुद्दे पर सरकारी लापरवाही के मामले अमर उजाला में प्रकाशित होने का असर दिखने लगा है। कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने रैन बसेरे और धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण कर जिम्मेदारों के पेंच कसने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को कमिश्नर ने जिला अस्पताल स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात कर्मी से रात में रुकने वाले लोगों के बाबत जानकारी ली। जिस पर बताया गया कि रात में 22 लोग रुके थे। उन्होंने शौचालयों व बाथरूम का निरीक्षण किया, जिसमें पानी न आने पर कड़ी नाराजगी जताई। नगर पंचायत के लिपिक राजेश कुमार को बुलाकर तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। रैन बसेरे में लगे अग्निशमन यंत्र का नवीनीकरण समय से कराने के निर्देश दिए तथा सीसीटीवी, हैंडपंप आदि देखा। इस दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार राय, एडीएम प्रशासन प्रशासन पंकज वर्मा, राजीव उपाध्याय, नाजिर जगदीश यादव आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि जिले में रैन बसेरों पर अमर उजाला ने अभियान चला कर हकीकत को उजागर किया था।
विज्ञापन

इसके बाद कमिश्नर रनियां स्थित धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक हुई खरीद के बाबत जानकारी की। कहा कि किसानों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। चिटिकपुर स्थित धान खरीद केंद्र में खरीदी जा रही प्रजातियों के बाबत जानकारी की। केंद्र प्रभारी संजय यादव ने उन्हें बताया कि खरीद का लक्ष्य 9000 क्विंटल है, जिसमें अब तक 66 किसानों से 3868 क्विंटल की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करने के लिए कहा।
इससे पहले कमिश्नर अकबरपुर तहसील और कलक्ट्रेट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार से कंबल वितरण का लेखाजोखा मांगा पर तहसीलदार ब्योरा उपलब्ध नहीं करवा सके। यही हाल अलाव और ठंड से हुए मौतों से संबंधित ब्योरों का रहा। इस पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी जताई और जल्द ब्योरा तलब किया। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में फाइलों में धूल जमा देख उन्होंने जल्द इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने एसडीएम को समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला अस्पताल के रेन बसेरा का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा सोमवार माती स्थित कलक्ट्रेट में निर्वाचन कार्यालय, डूडा कार्यालय, आबकारी, निर्वाचन नगरीय निकाय कार्यालय आदि दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान खासतौर उन्होंने फाइलों के रखरखाव और सफाई के निर्देश दिए। कार्यालयों के उपस्थित रजिस्ट्रर देखे। मंडलायुक्त ने पीओ डूडा को हाजिरी रजिस्ट्रर में सीरियल नंबर न डालने पर कड़ी फटकार लगाई। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के प्रयोग के लिए आई ईवीएम व वीवी पैट के रखरखाव की जानकारी ली। इसके बाद अकबरपुर तहसील में जाकर सबसे पहले मतदाता पंजीकरण कक्ष का निरीक्षण किया, वहां आपरेटर से कंप्यूटर पर किए जा रहे कार्यों के बाबत जानकारी ली। इसके रजिस्ट्रार कानून गो कार्यालय पहुंचे, वहां खिड़की पर पान की पीक देख आरके बलवीर कुशवाहा को फटकार लगाई। वहीं अलमारी में रखी फाइलों पर जमा धूल देख कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कंबल का स्टाक देखा इसके बाद वितरण का विवरण तहसीलदार ऋषिकांत राजवंशी से पूछा। तहसीलदार ने उन्हें एक हजार कंबल खरीदे जाने की जानकारी इस पर उन्होंने वितरण का विवरण तलब किया तो वह कोई अभिलेख नहीं दिखा सके। अलाव के बाबत पूछने पर तहसीलदार ने बताया कि शासन से 50 हजार रुपये मिले है,ं जिसमें 13 जगह अलाव जलवाए जा रहे हैं। इस पर कमिश्नर ने अलाव के चिंहित स्थान पूछे तो तहसीलदार नहीं बता सके। इसके बाद ठंड से मौत की जानकारी मांगी तो वह भी नहीं मिल सकी। उन्होंने तहसीलदार से कड़ी नाराजगी जताते हुए विवरण अपडेट रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वह समय पर दफ्तर के सभी पटलों का निरीक्षण करें और सुधार की चेतावनी देते रहे। इसके साथ उन्होंने एसडीएम से कहा कि ईंट भट्ठों, पेट्रोल पंप मालिकों व समृद्धशाली समाज सेवियों से सहयोग लेकर गरीबों को कंबल वितरण करें। कहा कि ठंड से किसी की मौत न हो इसके लिए सर्तक रहकर पुख्ता इंतजाम करें। इस मौके पर डीएम राकेश कुमार सिंह, एसडीएम आनंद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें