फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ से बनेगी कान्हा गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। शहर में तीन करोड़ 59 लाख की लागत से अत्याधुनिक कान्हा गोशाला बनेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।

शहर में गोशाला निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। गोशाला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। हर श्रेणी का गोवंश अलग-अलग रखने की सुविधा होगी। इसमें पीने के पानी के साथ चारा के भी इंतजाम होंगे। गोशाला निर्माण के लिए अंदौली, खंभापुर, अजगवां में नगर पालिका परिषद ने जमीन चिह्नित करने के बाद निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। गोशाला कांजी हाउस का भी काम करेगा।
विज्ञापन


ईओ नगर पालिका रश्मि भारती ने बताया कि शहर में अन्ना पशु बड़ी समस्या हैं। कांजी हाउस न होने के कारण फिलहाल इनका कोई विकल्प भी नहीं है। शासन ने कान्हा गोशाला की स्थापना की मंशा जताई है। इसी के तहत शहर के तीन मोहल्लों में जमीन की खोज कर शासन को गोशाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें