फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई भी मुलाजिम नहीं छोड़ेगा मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोई भी मुलाजिम नहीं छोड़ेगा मुख्यालय
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर डीएम ने दिया हुक्म
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर आरओ और एआरओ को जवाबदेही का पाठ पढ़ाया गया। डीएम ने हिदायत दी कि चुनाव के दौरान कोई भी मुलाजिम मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। चुनाव कैसे कराना है, यह भी बताया। साथ ही कहा कि अगर कोई दिक्कत है तो उपकृषि निदेशक या फिर सीडीओ से संपर्क कर उसका निराकरण कर ले। उम्मीदवारों के प्रपत्र में कोई मानवीय भूल दिखे तो उसे सही कराने का काम समय से पहले कर लें।

निकाय चुनाव के लिए 23 आरओ और 29 एआरओ नियुक्त किए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति एक दो दिन में हो जाएगी। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में डीएम कुमार प्रशांत ने एक-एक बिंदु पर चर्चा की। कहा कि आरओ और एआरओ बुकलेट का अध्ययन कर उसी के अनुरूप काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड वार सूचियां देखने की बात भी कही। आरओ से कहा कि वे नामांकन के दौरान खुद मौजूद रहकर नामांकन फाइल की प्रक्रिया पूरी करवाएं। सीडीओ एसपी आनंद, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय अशोक कुमार तिवारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रराज सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें