फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को करीब लाते हैं महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। ब्रह्मदेव आश्रम परिसर में धर्म संस्कार महोत्सव एवं मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने किया। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समाज की आधारशिला बताया और कहा कि सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने के लिए इसी प्रकार के सामूहिक कार्यक्रमों की जरूरत है। मेले में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मेले तथा महोत्सव लोगों को करीब लाते हैं और संस्कृति से जोड़े रखते हैं। मंत्री ने मेला प्रांगण को सबमर्सिबल पंप दिया। इस पर संयोजक विमलेश त्रिवेदी ने आभार जताया। मेले में लगे चिकित्सा शिविर में 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण डा. विमल चौरसिया की टीम ने किया। अति कुपोषित 56 बच्चों का इलाज सीडीपीओ अंजू उत्तम के नेतृत्व में कराया गया।
विज्ञापन


एक बच्चे को राष्ट्रीय पुनर्वास केंद्र भेजा गया। डा. जवाहरलाल रोहतगी स्मारक नेत्र चिकित्सालय कानपुर के डाक्टरों की टीम ने 65 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। 11 मरीजों को आपरेशन के लिए हास्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन


डा. सुनील शर्मा, रोहिणी उत्तम, रामदास सचान, महेंद्र नाथ पांडेय, मयंक सचान, कैलाश नारायण शर्मा, अरविंद उमराव, अमर किशोर, राकेश यादव, राज नारायण सचान भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जादूगर ने विभिन्न कार्यक्रम दिखाए। कलाकारों ने कृष्ण लीला का भी मंचन किया। व्यवस्थापक उमेश त्रिवेदी ने बताया कि मेला कई दिन चलेगा।

लोगों को करीब लाते हैं महोत्सव : जैकी
धर्म संस्कार महोत्सव एवं मेला कार्यक्रम का किया शुभारंभ
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें