फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के आवासों में अब बाहरी लोग नहीं रह पाएंगे। इसकी शिकायत के बाद सीएमएस ने जांच कमेटी बनाई है। हालांकि कमेटी के सदस्यों में ही आक्रोश झलक रहा है।
लोहिया अस्पताल में निरीक्षण के दौरान तत्कालीन डीएम रवींद्र कुमार से परिसर में बने आवास में बाहरी लोगों के रहने की शिकायत हुई थी। इस पर डीएम ने सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर से उनकी लिस्ट बना कर देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत सीएमएस ने आवासों की जांच के लिए कमेटी बना दी है। इस
कमेटी में डॉक्टर अजय कुमार, मेट्रन डीके लाल, फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार, हाउसकीपर रानी सचान है। कमेटी के एक सदस्य ने बताया कि अभी तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पहले तो आवासों के बारे में जानकारी हो। इसके साथ ही जिन लोगों को आवंटन किया गया हो उसकी प्रमाणित फोटो लगी कापी मिलनी
चाहिए। कमेटी के लोग यह कैसे पता लगा पाएंगे कि संबंधित आवास में कौन रह रहा है। उनका कहना था कि इसके बाद ही आवासों की सही तरीके से जांच हो पाएगी और बाहरी लोगों से आवास खाली कराया जा सकेगा।
लोहिया कैंपस में नहीं रह पाएंगे बाहरी लोग
सीएमएस ने जांच के लिए बनाई चार सदस्य टीम
अमर उजाला ब्यूरो