फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों की आहट पर की फायरिंग1

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। घर में बदमाशों के घुसने की आहट पर स्कूल प्रबंधक ने गोली चला दी। गोली चलते ही बदमाश दीवार फांद कर खेतों की ओर भाग गए। पड़ोस में शादी समारोह मेें आए लोग फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर आए और यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन



नई कालोनी पाठक मोहल्ला स्थित सांई किड्जी स्कूल है। इसके प्रबंधक जितेंद्र गंगवार परिवार के साथ स्कूल परिसर में बने आवास में रहते हैं। रात करीब 1 बजे उनके घर की खिड़की की कुंडी खटकी। खटपट पर परिवार के लोग जाग गए। खिड़की से झांक कर देखा तो एक बदमाश खिड़की के पास खड़ा था। चेहरा गमछे से ढक रखा था।

जितेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से घर के अंदर से दो राउंड फायरिंग की। गोली चलते ही बदमाश दीवार कूद कर भाग गए। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी जय सिंह के घर शादी समारोह में आए लोग बाहर निकल आए। उन्होंने बदमाश को खेत की ओर भागता देखा। लोगों को यूपी 100 को घटना की सूचना दी गई। पुिलिस ने मौके पर पहुंच कर मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने रात में खेतों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों की आहट पर की फायरिंग
फायरिंग होने पर बदमाश खेतों की ओर भाग गए, यूपी 100 मौके पर पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें